पवित्र नगरी में जमकर उड़ा रंग गुलाल, होली मिलन समारोह में हुरियारों ने मचाया धमाल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                  पारंपरिक फागुन मेले में ग्रामीण मंडलियों ने गाए फाग, हुई मेघनाथ की पूजा

BETUL NEWS/मुलताई। पवित्र नगरी में होली के पावन पर्व पर जमकर रंग गुलाल उड़ा तथा लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बस स्टैंड पर आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे हुरियारों ने जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख भी समारोह में पहुंचे जिससे होली का माहौल और परवान चढ़ा। सुबह से ही नगर का माहौल होली के रंग में रंगा हुआ नजर आया जिसमें युवाओं ने रंग गुलाल लेकर जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान चौक चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही जिससे छिट पुट मारपीट की घटना के अलावा कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी।

फागुन मेले में उमड़ी भीड़, पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष

दोपहर को गुरुसाहब वार्ड स्थित मेघनाथ मोहल्ले में फागुन मेला प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला। मेले में जहां पारम्परिक व्यंजन खरीदने लोग पहुंचे वहीं बच्चों के लिए भी एक से बढ़कर एक आइटम थे जिससे बड़ी संख्या में बच्चे भी मेले में पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने पारंपरिक फागुन मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मेघनाथ की पूजा की गई जिसके बाद ग्रामीण अंचलों से पहुंची फाग मंडलियों ने एक से बढ़ कर एक पारंपरिक फाग गीत गाए।

Read Also: मुलताई अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से पोस्ट मॉर्टम के लिए शव पट्टन अस्पताल भिजवाया

जगह जगह हुए आयोजन

इधर गांधी चौक में गणेश उत्सव मंडल के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में जमकर रंग गुलाल उड़ा। कार्यक्रम के आयोजक सुमित शिवहरे सहित मंडल के अन्य सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष होली पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें रंग गुलाल के साथ स्वल्पाहार का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा शासकीय महाविद्यालय में भी होली की धूम रही। छात्र छात्राओं ने जमकर होली खेली तथा परिसर में डीजे की धुन पर थिरके। गुरुवार थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने होली खेली तथा गाजे बाजे और डीजे के साथ जमकर रंग गुलाल खेला।

Leave a Comment