BETUL NEWS/विपुल राठौर/झल्लार :- पारंपरिक तथा बरसो से चली आ रही परंपरा के अनुसार रंगपंचमी के अवसर पर बैतूल मुख्यालय के झल्लार में इस वर्ष भी मेला लगा बता दे कि रणपंचमी को हर वर्ष यहां होली खेली जाती है, तथा मेघनाथ की पूजा अर्चना के करने के पश्चात जेरी तोड़ने की भी परंपरा है। साथ ही भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है। जहां अलग अलग जगह से अलग अलग दुकानें लगती है, तथा हजारों की संख्या में अन्य गांवों से लोग इस मेले का आनंद लेने लाते है। तथा विशेष बात यह है कि आदिवादी क्षेत्र होने से यहाँ गांव गांव से लोग नाचते गाते आदिवासी नृत्य करते हुए ढोल–नंगाड़े बजाते हुए झूमते है। सारे गांव में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
Betul Samachar- 40 दिवसीय गायत्री मंत्र साधना अनुष्ठान की सामूहिक पूर्णाहुति हुई संपन्न

