Betul News- मोतियाबिंद परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर 16 मार्च को…

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/मुलताई। लायंस क्लब मुलताई ताप्ती नगरी द्वारा विगत कई वर्षों से पाढर हॉस्पिटल के सहयोग से मोतियाबिंद परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष दिनांक 16 मार्च, सोमवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में मोतियाबिंद जांच, परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की मोतियाबिंद की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन व्यक्तियों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उन्हें ऑपरेशन हेतु मुलताई से पाढर ले जाया जाएगा, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।

Read Also: छिंदवाड़ में दर्दनाक हादसा करंट लगने से परिवार के एकलौवते 24 वर्षीय युवक की मौत

इस शिविर में पाढर आने-जाने की व्यवस्था तथा ऑपरेशन की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
लायन दीपेश बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पाढर हॉस्पिटल से डॉक्टरों की टीम प्रातः 10 बजे मुलताई पहुंचेगी और मोतियाबिंद का परीक्षण करेगी। जो भी व्यक्ति अपनी मोतियाबिंद जांच या ऑपरेशन कराना चाहते हैं, वे आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लेकर 16 मार्च सोमवार को प्रातः शासकीय अस्पताल मुलताई पहुंचे। रजिस्ट्रेशन स्थल पर ही किया जाएगा।

Leave a Comment