BETUL NEWS: प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/मुलताई। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास पर प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे किया जा रहा है इसी कड़ी मे गुरुवार प्रभातपट्टन के मासोद सेक्टर की बैठक वायगांव मे रखी गई। जिसमें नवांकुर संस्था सेवा अनुग्रह ग्राम विकास समिति वायगांव द्वारा उनके कार्यालय मे बैठक आयोजित की गई नवांकुर अध्यक्ष पंढरी नाथ पाटनकर द्वारा प्रशिक्षण रुपरेखा प्रस्तुत की गई तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंम भारतमाता पूजन के साथ किया गया । मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद सदस्य जयश्री पाटनकर मेंटर प्रियंका ठाकरे की उपस्थिति रही।

नवांकुर संस्था द्वारा
प्रशिक्षण में ग्राम स्तर पर कार्य कर रही समितियों के सदस्यों को ग्राम विकास की अवधारणा, सामुदायिक सहभागिता तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही ग्राम विकास में जनभागीदारी और समितियों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर मेंटर प्रियंका ठाकरे द्वारा समितियों को एप्प डाऊनलोड कराया गया व सीएसआर भरना सिखाया गया । नवांकुर संस्था से सचिव भोजराज पाटनकर द्वारा स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वावलंबन के सिद्धांतों पर विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए ग्राम विकास में इन मूल्यों के महत्व को बताया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे द्वारा दस्तावेजीकरण व राशि के उपयोग के सम्बन्ध मे विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किये साथ ही नवांकुर सखियों को पौधे तैयार करने व गर्मी मे उनके उचित देखभाल के लिए परामर्श दिया ।

Betul Ki Khabar: रासायनिक खेती की तुलना में पारंपरिक खेती फायदेमंद

Leave a Comment