चुनाव में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Betul News/मुलताई: अखिल भारतीय भार्गव सभा की महिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें कल्पना भार्गव अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। अन्य पदाधिकारियों में सचिव तृप्ति भार्गव, कोषाध्यक्ष रिचा भार्गव तथा मनोनीत सदस्य के तौर पर अंजलि भार्गव निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
इस संबंध में भार्गव सभा के प्रशांत भार्गव ने बताया कि इस संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में मातृशक्ति ने भारी उत्साह दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। अंतिम मतदाता सूची में कुल 56 नाम मौजूद थे, जिसमें से कुल 34 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव में पूर्ण पारदर्शिता के लिए प्रत्येक महिला मतदाता के लिए मतपत्र बनाए गए थे। हस्ताक्षर करने के उपरांत मतपत्र प्रदान किए गए और मतदाताओं के हाथ पर मोहर का निशान लगाया गया।
Read Also: दो दिन पहले खेत में तार झूलने की थी शिकायत ठीक नही करने पर लगी आग, जली फसल खेत
चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत मुलताई भार्गव सभा के अध्यक्ष श्री संदीप भार्गव ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

