BETUL NEWS: नाली का पानी सड़क पर भरने से आवागमन प्रभावित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                       वार्डवासियों ने खुद किया निकासी का इंतजाम

BETUL NEWS/मुलताई। नगर के नागदेव मंदिर के पास स्थित महावीर वार्ड में नाली चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी भर गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की स्थिति के चलते राहगीरों और स्थानीय निवासियों का आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। सड़क पर पानी भर जाने से न केवल आवाजाही में दिक्कत हुई, बल्कि क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध भी फैलने लगी। स्थिति गंभीर होते देख वार्डवासियों ने स्वयं पहल करते हुए काफी मशक्कत के बाद नाली की सफाई कर पानी की निकासी की व्यवस्था की। इसके बाद जाकर आवागमन सुचारू हो सका। वार्डवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि नियमित रूप से नालियों की सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।

Read Also: जौलखेड़ा के उदासीन मठ में श्री गुरुग्रन्थ साहिब के अखंड पाठ का हुआ समापन

Leave a Comment