गलत इंजेक्शन से दो घोड़ों की मौत, 8 लाख का नुकसान,पशु चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/चिचोली। नगर के निवासी संतोष पिता मदन यादव ने अपने दो घोड़ों की मौत के मामले में पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिचोली थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। संतोष यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके घोड़े को केवल कृमि (कीड़े) की समस्या थी। इसके बाद पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर के.सी. तंवर द्वारा घोड़ों का उपचार किया गया।

Betul Daily News: किसान ने शासन प्रशासन से लगाई मदद की गुहार –

आरोप है कि उपचार के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से घोड़े की गर्दन में सूजन आ गई और हालत बिगड़ने लगी। इसमें एक घोड़ा गुल्लू की चिचोली में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घोड़े टाइगर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला पशु चिकित्सालय बैतूल ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। घोड़ा मालिक के अनुसार इस घटना से उन्हें लगभग 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में इन दोनों घोड़ों के माध्यम से ही परिवार का भरण-पोषण होता था।

Leave a Comment