Betul News/मुलताई। नगर में गुरुवार रात 11.24 बजे अचानक तेज आवाज के साथ भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का कंपन्न इतना तेज था कि घर कुछ सेकेंड के लिए थरथरा गए और लोग घरों के बाहर निकल गए। लोगों ने एक दूसरे को फोन लगाकर भूकंप के झटके के बारे में जानकारी साझा की वहीं सोशल मीडिया पर भी तत्काल लोगों ने भूकंप के झटके लगने की जानकारी दी। नगर के मध्य निवासरत लोगों ने बताया कि पहले एक तेज आवाज हुईं और कंपन से घर थरथरा उठे जिससे अधिकांश लोग कुछ समझ नहीं पाए। इधर बताया जा रहा है कि कुछ समय के अंतराल में मुलताई में भूकंप का यह तीसरा झटका महसूस किया गया है जिससे लोगों में भय व्याप्त है।
Betul Ki Khabar: शोभायात्रा में कांतारा की झांकी ने मचाई धूम, हुबहू दी प्रस्तुति

