खेत में करंट लगाकर किया जंगली सूअर का शिकार, बाइक पर ले जाते दो को पकड़ा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के गारपठार गांव बेचने ले जा रहे थे आरोपी

Betul News in Hindi/भैंसदेही(मनीष राठौर):- भैंसदेही दक्षिण वन मंडल की टीम ने जंगली सूअर की तस्करी करते 2 लोगों को पकड़ा। महाराष्ट्र के आरोपियों ने खेत में करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार कर बाइक पर मृत सूअर महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश ला रहे थे। इस दौरान वन अमले ने दोनों को पकड़ा।

उपवन परिक्षेत्र अधिकारी ओम प्रकाश हारोड़े ने बताया रविवार को चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान भैंसदेही पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक बाइक पर जंगली सूअर ले जाते पकड़ा।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को हिरासत में लिया। आरोपी

रामकिशोर वट्टी और अर्जुन फग्ना महाराष्ट्र के अमरावती जिले के करजगांव गांव के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महाराष्ट्र में अपने खेत में करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया था। फिर उसे मध्यप्रदेश के गारपठार गांव में बेचने ले जा रहे थे। दोनों को भैंसदेही कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से जेल वारंट मिलने पर बैतूल जेल भेज दिया।

Betul Ki Taja Khabar: कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम में ओमकार हरोड़े, जीवन झाड़े, संतोष धुर्वे, वनपाल सावलमेढ़ा और भैंसदेही पुलिस की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment