Betul News in Hindi/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम सवासन पर जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर सवासन टेकरी पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य मेले का आयोजन मां सवासिनी संस्कृति एवम शिक्षा विकास समिति वलनी के तत्वाधान में किया गया। मेले की शुरुवात बुधवार से हुआ, समिति द्वारा 15 अगस्त को सवासन टेकरी पर नवनिर्मित मंदिर में राधाकृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर हवन पूजन पाठ किया। वलनी निवासी अनिल वसंतपुरे ने बताया की राधाकृष्ण की मूर्ति जयपुर राजस्थान से लाई गई है जो अत्यंत मनभावक है। जन्माष्टमी पर्व पर पूरे दिन सवासन टेकरी भक्तिमय माहौल में डूबी रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर प्रांगण में रंग बिरंगी सजावट, फूल की मालाओं और रोशनियों से सजाया गया था । मंदिर परिसर में गूंजते जयकारे, शंख, घंटियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मंदिर में दर्शन व्यवस्था संचालन कोटवार श्रीनाथ एवम मेघराज मालवी का अभूतपूर्व योगदान रहा। रविवार दोपहर में इस भादो माह तेज उमस में जोरदार बारिश ने वातावरण में ठंडक का अहसास कराया साथ ही दही हांडी के प्रसाद पाकर सभी श्रद्धालुओं में प्रसन्नता दिखी।
Betul Crime News: पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आयोजक समिति के सदस्य निलेश लोखंडे ने बताया कि इस बार की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कई स्वयं सेवकों, राजस्व विभाग, विधुत विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवम वन विभाग की सहायता ली गई। मंदिर एवम मेला व्यवस्था की समीक्षा हेतु नायब तहसीलदार यशवंत सिंह गिन्नौर स्वयं उपस्थित थे। बिसनूर निवासी दीपक डंढारे ने कहा “मैं प्रथम बार मां सवासन टेकरी आया हूं और यह का वातावरण देख मंत्रमुग्ध हो गया हूं” भव्य आयोजन व मेले की व्यवस्था ने सिद्ध कर दिया है की सवासन टेकरी ना केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि संस्कृति और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन चुकी है। सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान ग्राम पंचायत वालनी द्वारा रखा गया जिससे सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही हुईं। विशेष आकर्षण के रूप में आदिवासी समुदाय द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। वही मेले में लगे विभिन्न झूलों, खाने पीने की स्टॉल, खिलौनों की दुकानों ने बच्चो और परिवारों को खूब इकर्षित किया। आयोजन की समाप्ति रविवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ।

