BETUL NEWS TODAY : पूर्व में हो चुकी है कई घटनाएं, प्रकाश व्यवस्था की मांग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

अमरावती मार्ग पर स्ट्रीट लाईट नही होने से पसरा रहता है अंधेरा

BETUL NEWS TODAY / मुलताई :- पुराने बेरियर नाके से जल संसाधन विभाग कार्यालय तक अमरावती मार्ग पर रात में अंधेरा पसरा रहता है। उक्त मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नही होने से कई बार घटनाएं भी हो चुकी है इसके बावजूद प्रकाश व्यवस्था नही की गई है। नागरिकों ने बताया कि मार्ग पर पूरी तरह अंधेरा रहने से असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। पूर्व में दो दिनों तक मार्ग के बाजू की खंती में एक वृद्ध का शव पड़ा रहा था जो किसी को नजर नही आया। उक्त मार्ग से लगातार आवागमन चालू रहता है जिसमें महिलाएं भी शामिल रहती है। ऐसी स्थिति में मार्ग के दोनों ओर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करना आवश्यक है। उक्त मार्ग के पास ही बड़ी संख्या में लोग रहते हैं ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। मार्ग के दोनों ओर विद्युत पोल लगे होने के बावजूद बेरियर नाके के बाद अंधेरा प्रारंभ हो जाता है जो जल संसाधन विभाग तक रहता है।

नगर में जगह जगह लगे डेरे, पुलिस से की जांच की मांग

नगर पालिका द्वारा उसी क्षेत्र में सूर्यनारायण सरोवर का जीर्णोद्धार कर बागीचा निर्मित किया जा रहा है। आसपास के रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से अंधेरे की समस्या बनी हुई है तथा विद्युत पोल पर लाईट नही लगाए जा रहे हैं जिससे उन्हे प्रतिदिन समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है साथ ही राहगीरों को भी परेशानी होती है।

Leave a Comment