BETUL NEWS TODAY: मुलताई-प्रभातपट्टन ब्लॉक के 92 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS TODAY /मुलताई। मुलताई और प्रभातपट्टन के सरकारी अस्पतालों में मोतियाबिंद जांच शिविर में 92 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। सभी मरीजों का ऑपरेशन भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी को नई रोशनी मिलेगी।

यह शिविर युवा साहू समाज सेवा संगठन और चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल के सहयोग से लगाया गया। आयोजन मुलताई और प्रभातपट्टन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ। शिविर का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंचम सिंह, प्रहलाद साहू, महेश नायक, गोपाल साहू, एचडी उइके, जगदीश पहाड़े, कंचन कोडले और आर.डी. गढ़ेकर ने माता कर्मा के चित्र के सामने दीप जलाकर किया।

मुलताई में 137 मरीजों की आंखों की जांच हुई। इनमें 51 मरीजों में मोतियाबिंद मिला। प्रभातपट्टन में 73 मरीजों की जांच हुई। इनमें 41 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। कुल 92 मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा।

परिवहन घोटाले के आरोपी के जमानत के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

प्रहलाद साहू ने कहा, आंखें जीवन की अनमोल धरोहर हैं। इनमें परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। महेश नायक ने बताया, संगठन की ओर से यह शिविर आयोजित किया गया। गोपाल साहू ने कहा, संगठन की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर यह शिविर लगाया गया।

नेत्र चिकित्सा सहायक आर.डी. गढ़ेकर ने कहा, ऑपरेशन के बाद मरीजों को विशेष सावधानी रखनी होगी। कड़क और खट्टी चीजें नहीं खानी हैं। हरी सब्जियां आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं।

Leave a Comment