डीबी आत्मजा फाउंडेशन संस्था ने किया ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन
BETUL NEWS TODAY/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही के नवापुर में डीबी आत्मजा फाउंडेशन संस्था की ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख किरण कुमार उइके, जिला प्रमुख खलिता विश्वकर्मा, तहसील प्रमुख रामचन्द्र अंखडे, तहसील प्रति निधि सुनील उईके, राकेश वटटी, सुरेंद्र बावने सहित अन्य लोगों ने संस्था के मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चल रही गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और आई समस्याओं का निराकरण किया गया।
संस्था के मुख्य उद्देश्य
डीबी आत्मजा फाउंडेशन संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवार के लोगों के परिवार में जन्मी बेटियों को तथा उनके विवाह पर सहयोग प्रदान कर रही है। संस्था का उद्देश्य बेटियों को शिक्षित करना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है।
नगर में पहली बार हुआ जिला स्तरीय लाठी एवं शिवकालीन शस्त्र कला का भव्य आयोजन
संस्था की गतिविधियां
- गर्भवती महिला के पंजीयन पर सहयोग: संस्था गर्भवती महिला के तीन माह पूर्व पंजीयन करने पर बेटी या बेटा के जन्म पर महिला को झूला और 11 सौ रुपए प्रदान करती है।
- बेटियों के विवाह पर सहयोग: संस्था बेटियों के विवाह के तीन माह पूर्व पंजीयन करने पर विवाह पर उपहार प्रदान करती है।
- महिलाओं को रोजगार देकर सशक्त बनाने का कार्य: संस्था महिलाओं को रोजगार देकर सशक्त बनाने का कार्य भी कर रही है।
कार्यशाला में उपस्थिति
इस अवसर पर जिले भर के सभी ब्लॉकों के महिला संस्था प्रति निधि की उपस्थिति रही। सभी ने संस्था के कार्यों की सराहना की और आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।

