भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कांवड़ यात्रा में हुए शामिल श्रद्धालुओं के साथ किया पैदल यात्रा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

राम मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत


BETUL NEWS TODAY/मुलताई (सलमान शाह) :- नगर में शुक्रवार को आयोजित मां ताप्ती सर्वमंगल कांवड़ यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आस्था के साथ भाग लिया। यह पावन यात्रा सुबह राम मंदिर प्रांगण से मां ताप्ती का जल भरकर शिवधाम सालबर्डी के लिए रवाना हुई। कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जयकारों के साथ पैदल यात्रा की। यात्रा के दौरान रास्ते में कई स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूल वर्षा, जल सेवा व भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनसमुदाय ने यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रदेश अध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा को जनआस्था का पर्व बताते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक भावनाओं को प्रबल करता है।

Betul News Today: कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुलताई प्रथम आगमन पर मुस्लिम समाज ने जामा मस्जिद के पास पुष्पवर्षा कर दिया सौहार्दपूर्ण संदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के शुक्रवार को मुलताई प्रथम आगमन पर नगरवासियों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला नगर में प्रवेश किया, वैसे ही विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विशेष रूप से जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष के प्रति सम्मान प्रकट किया और नगर में भाईचारे का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Comment