BETUL NEWS TODAY- किसान संघर्ष समिति ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम SDM को ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS TODAY/मुलताई। भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार किसान संघर्ष समिति द्वारा जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम मुलताई अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में मांग गयी कि अमरीका से भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले विशेष व्यापार समझौते नहीं किए जाएं। अमरीका द्वारा थोपे गए 25 से 50 प्रतिशत टैरिफ का सख्ती से विरोध किया जाए। नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चरल मार्केटिंग तथा नई नेशनल कोऑपरेटिव पॉलिसी रद्द की जाए तथा सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाए और उसकी खरीदी सुनिश्चित करने की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए। किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न बंद किया जाए, बिजली क्षेत्र का निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए।

Betul Ki Taja Khabar- जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ

Leave a Comment