जन्मदिन पर पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS TODAY/मुलताई – पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर में सक्रिय अनुसया सेवा संगठन निरंतर प्रेरणादायक पहल कर रहा है। संगठन द्वारा अब तक नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। विशेष बात यह है कि संगठन हर शुभ कार्य, धार्मिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम में उपहार स्वरूप पौधे ही भेंट करता है, जिससे लोगों में हरियाली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश जाए। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन ने नगर के वरिष्ठ पत्रकार अक्षय सोनी के जन्मदिन के अवसर पर उनके कार्यालय पहुँचकर पौधा भेंट किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

Betul Local News: जन्माष्टमी पर उत्तम सागर मेले में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

संगठन ने कहा कि पत्रकार अक्षय सोनी ने समाचारों के माध्यम से हमेशा समाजहित और विशेषकर पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को प्रमुखता दी है, जिसके लिए उन्हें धन्यवाद और सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भी संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित क्रांति में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में कृष्णा साहू सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर इसे यादगार बना दिया।

Leave a Comment