ग्राम पंचायत सांडिया में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की आशंका, जानकारी देने से सचिव ने किया इंकार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News Today/मुलताई (सलमान शाह):– विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सांडिया में वर्ष 2023-24 के दौरान हुए विकास एवं निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की संभावना जताई जा रही है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत ग्रामीणों ने पंचायत से इन कार्यों की जानकारी मांगी थी, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।ग्रामीणों के अनुसार सचिव महादेव साबले द्वारा पहले यह कहा गया कि कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, बाद में यह तर्क दिया गया कि मांगी गई जानकारी और संबंधित दस्तावेज उनके पास उपलब्ध नहीं हैं। जबकि नियमों के अनुसार विकास एवं निर्माण कार्यों का पूरा रिकॉर्ड पंचायत कार्यालय में सुरक्षित रहना चाहिए। सचिव का इस प्रकार जानकारी से अनभिज्ञ होना ग्रामीणों के लिए आश्चर्य का विषय है और भ्रष्टाचार की आशंका को बल देता है।

Betul Ki Taja Khabar- नदी तालाब संरक्षण हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

ग्रामवासियों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत भवन का निर्माण भी नियमों को ताक पर रखकर किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में पंचायत द्वारा कराए गए सड़क, भवन और अन्य विकास कार्यों में भी अनियमितताओं की संभावना है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और गड़बड़ियां उजागर होंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई हो।

Leave a Comment