भारतीय किसान संघ ने किसानो की समस्याओं को लेकर 17 सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News Today/चिचोली :- भारतीय किसान संघ चिचोली तहसील इकाई से जुड़े किसानों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम 17 सूत्रीय मांग को लेकर बरसते पानी मे तहसील कार्यालय में लिपिक संदीप धुर्वे को ज्ञापन सौपा है l प्रमुख मांगे जीएम फसलों पर प्रतिबंध लगाया जाए, कृषि यंत्रों और बीजो पर जीएसटी पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए पर जीएसटी, समर्थन मूल्य समय पर हो खाद बीज सब्सिडी प्राकृतिक आपदा में बीमा भुगतान समय पर हो , कृषि ऋण माफ किया जाए, किसान सम्मन निधि 10,000 प्रति हेक्टेयर किया, पर्याप्त मात्रा में समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए बैंकों द्वारा कृषि लोन एवं केसीसी देने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाकर ऑनलाइन किया जाए वर्षा मापक यंत्र सभी ग्रामों में लगाया जाए सभी जिलों में कृषि महाविद्यालय खोला जाए एवं छोटी कक्षाओं से कृषि विज्ञान की पढ़ाई कराई जाए। किसानों को केसीसी लोन 5 लाख तक दिया जाए विद्युत संबंधित त्रुटि एक निपटारे हेतु सामुदायिक स्तर पर एक समिति बनाई जाए जिसमें किसान प्रतिनिधित्व विद्युत नियामक आयोग की तरह हो । इस दौरान किसान संघ के उपाध्यक्ष शिवदिन सलामे , युवा वाहिनी के संयोजक राम हरक आसोले सह मंत्री विनोद खोबरे, ललित गाडगे , पवन ढावले सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे l

Betul Samachar- कृषि यंत्रों से GST समाप्त की जाये भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment