Betul News Today/भैंसदेही (मनीष राठौर):- भैंसदेही में नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) की दरों में की गई कटौती से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। टैक्स में इस कमी का असर तुरंत बाजार में दिखने लगा है, जिससे दैनिक उपभोग की वस्तुएं अब अधिक सस्ती होंगी।हाल ही में भैंसदेही के बाजार चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, पार्षद ब्रह्मदेव कूबड़े, रामा पानकर, सतीश मालवीय, दिनेश कोशे, लक्ष्मी नारायण मालवीय सहित कई भाजपा नेताओं ने व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी कटौती के फायदों पर चर्चा की।पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि जीएसटी की विभिन्न स्लैब दरें जैसे 28%, 18%, 12% और 5% को कम किया गया है। खासतौर से दैनिक इस्तेमाल की 375 जरूरी वस्तुएं अब सस्ती हो गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुराने स्टॉक पर भी ग्राहक नई कम दरों का लाभ उठा सकेंगे।व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजीव पानकर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा यह निर्णय व्यापार जगत ने स्वागत और सराहना के साथ लिया है।
Navratri 2025- मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में विराजी 8 फिट की देवी प्रतिमा
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से 54 जरूरतमंद वस्तुओं पर यह कमी सीधे आम जनता के खर्चे को कम करेगी।इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस फैसले को जन-कल्याण का कदम बताया। जीएसटी कटौती से बाजारों में खरीदारी बढ़ने और आम जनता की आमदनी में सुधार आने की उम्मीद है।इस प्रकार, भैंसदेही में जीएसटी दरों में कमी का निर्णय व्यापार और उपभोग दोनों के लिए सकारात्मक साबित हो रहा है, जिससे स्थानीय बजट पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा