BETUL NEWS TODAY/मुलताई। पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे को पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड के बाद अब राजस्थान जैसे बड़े और महत्वपूर्ण राज्य का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उनकी संगठनात्मक दक्षता और नेतृत्व क्षमता की बड़ी स्वीकारोक्ति मानी जा रही है ।सुखदेव पांसे का राजनीतिक जीवन हमेशा सेवा और संवेदनशीलता से जुड़ा रहा है। विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने जनता से अपना गहरा जुड़ाव बनाए रखा। विशेषकर कोरोना महामारी के दौरान वे दिन-रात अपने क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहे और प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर सरकारी राहत पहुँचाने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी जरूरतमंदों की मदद की। बैतूल जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि स्थानीय नेतृत्व अब राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन संचालन में पांसे की पकड़, वाक पटुता और दूरदर्शिता ने कांग्रेस हाईकमान को लगातार प्रभावित किया है। यही कारण है कि उत्तराखंड की जिम्मेदारी के बाद अब राजस्थान में भी उन्हें अहम दायित्व सौंपा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ अब पूरे देश में उठाने की तैयारी कर रहा है।
26 सितंबर को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई मे विशाल महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन