Betul News Today/भैंसदेही (मनीष राठौर):- भैंसदेही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मध्य भारत पुराण के तत्वावधान में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति प्रखंड भैंसदेही द्वारा शक्ति संचालन का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में दुर्गा वाहिनी की सदस्य एवं मातृशक्ति संगठन की वेशभूषा में एकत्र हुई। जहां रीति नीति से शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती अनिता जाट नर्मदापुरम ने दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की स्थापना का महत्व एवं उसके द्वारा समाज में संचालित सेवा संस्कार और सुरक्षा के कार्यों का विस्तृत वर्णन किया। साथ ही प्रशिक्षित होने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिससे कि हिंदू समाज की मातृशक्ति एवं बहनों की तरफ कोई भी विधर्मी आंख उठाकर देखने की भी हिम्मत ना कर सके। उन्होंने उदाहरण देते हुए मां दुर्गा ने जैसे महिषासुर का वध कर इस सृष्टि को महिषासुर के आतंक से भय मुक्त किया। इस अवसर पर विहीप जिला अध्यक्ष व प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, विहीप संघटन मंत्री भारत रावत, जिला मंत्री श्याम राठौर, भैंसदेही प्रखंड मंत्री विकास राठौर, अध्यक्ष कमल आर्य, खण्ड बजरंगदल सयोजक आकाश मालवीय, शरद मालवीय, हिमाशु राठौर, अरविंद मालवीय, पप्पू यादव, और स्वयंसेवक संघटन के सचिन जैसवाल, ताप्ती प्रसाद चंदेल, राहुल चडोकर, गुलाब सेलकरी, कमलेश कावडक़र, दीपक जैन, राजेश पानकर, मनीष जी आदि भी उपस्थित रहे।


