Betul News Today: भैंसदेही राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर को जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान भोपाल में किया जा रहा है। जिसमें सांदीपनी विद्यालय भैंसदेही के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेगे। राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी टिंकल डेगे, कक्षा 11वीं की शबनम बामने, सुतिका हरसूले और कक्षा 9वीं की दीक्षा नरवरे का चयन हुआ है। प्रतियोगिता जिला प्रभारी महेश गुंजेले तथा संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य संदीप राठौर, योगेश टिटारिया, पीटीआई नितेश मालवीय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां से उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बता दे कि कला उत्सव में संगीत गायन, एकल शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, समूह गायन लोकगीत, भक्तिगीत, देशभक्ति गीत, सुगम संगीत, संगीत वादन, तंत, सुषिर शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, संगीत वादन समूह समूह नृत्य वाद्यवृंद लोक शास्त्रीय, संगीत वादन, ताल वाद्य, एकल नृत्य शास्त्रीय, लोक-जनजातीय, नाटक समूह लघुनाटिका, रोल प्ले, मिमिक्री, माइम, दृश्य कला एकल चित्रकला, चित्रकारी, मुद्रण, व्यंग्य चित्र, दृश्य कला एकल मूर्तिकला, दृश्य कला समूह स्थानीय शिल्प, पारंपरिक कहानी वाचन समूह की प्रतियोगिता होगी। इसमें संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करेंगे।
Betul News: प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए मुस्लिम भाइयों ने दुआ मांगी

