Betul News Today: सुभाष वार्ड में नालियों की गंदगी और बदबू से जनजीवन अस्त-व्यस्त

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                          नालियां चौक होने से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी

Betul News Today/मुलताई। नगर के सुभाष वार्ड में पिछले कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण वार्डवासी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। नालियों में कचरा और गंदगी जमा होने से पानी का निकास बंद हो गया है, जिसके चलते नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई है वार्ड निवासी समीर, शादाब , फैजान , दानिश और आरिफ ने बताया कि करीब एक महीने से नालियों की सफाई नहीं की गई है। जिसके कारण नालियां पूरी तरह चौक हो चुकी हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दुर्गंध और फिसलन भरी सड़कों से गुजरना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वार्ड में इस तरह की समस्या कोई नई नहीं है। आए दिन नालियां चौक हो जाती हैं, और सफाईकर्मी महीनों तक वार्ड में नहीं पहुंचते। नालियों में जमा कचरे और ठहरे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। निवासियों ने बताया कि कई बार उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। क्षेत्र में जगह-जगह गंदा पानी भर जाने से राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है, वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत नालियों की सफाई करवाई जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से नगर परिषद कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराएंगे।

सांसद खेल महोत्सव 2025 का हुआ शुभारंभ खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

Leave a Comment