Betul News Today/मुलताई। मंगलवार रात लगभग 9:25 बजे ग्राम जोलखेड़ा में किसान संतोष बड़ीये के खेत में बने मकान के सामने रखी मक्के की कटी हुई खराई में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान संतोष बड़ीये ने बताया कि आग लगने से लगभग तीन ट्रॉली मक्के की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, किंतु प्राथमिक अनुमान के अनुसार आसपास किसी चिंगारी या लापरवाही से आग भड़क सकती है।आग बुझाने के कार्य में फायर कर्मचारी मनोज सिंह, सुमित पुरी और दीपक अहिरवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आग खेत के अन्य हिस्सों तक फैलने से बचाई जा सकी।
Betul Samachar: गोपाष्टमी पर्व पर गौ माता की पूजन कर लिया गौ संवर्धन का संकल्प

