Betul News Today/मुलताई। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर धान और गेहूं की खरीद नहीं करने संबंधी बयान को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश की सभी मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर खरीद कराने, फसल बीमा दिलाने तथा धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि देने सहित कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में डॉ. सुनीलम ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र को लिखे गए पत्र में यह कहा गया है कि एमएसपी पर गेहूं और धान की खरीद राज्य सरकार के लिए संभव नहीं है । क्योंकि उपार्जन योजना हेतु बैंकों का 72,177 करोड़ रुपए का कर्ज है। इस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पर कुल 4,80,976 करोड़ रुपए का कर्ज है, परंतु यह किसानों के कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के लिए भावांतर योजना की खोखली घोषणा की गई है, जबकि 2017 की योजना का बकाया अभी तक किसानों को नहीं मिला है। प्रधानमंत्री द्वारा संसद में एमएसपी पर खरीदी का दावा किया जाता है, जो पूरी तरह झूठ है। डॉ. सुनीलम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपए प्रति क्विंटल होने के बावजूद 1000-1200 रुपए में बिक रहा है, वहीं सोयाबीन 5328 रुपए एमएसपी के मुकाबले 3500-4400 रुपए प्रति क्विंटल में बेचना पड़ रहा है।
Betul Local News: गायत्री शक्ति पीठ का वार्षिक उत्सव 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ सम्पन्न

