Betul News Today/भीमपुर/मनीष राठौर :- रातामाटी खुर्द के गन्ना खेतों में वन विभाग को पैंथर (टाइगर) के पगमार्क मिलने से आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग ने तुरंत तीन टीमों का गठन कर खेत-खेत सर्च अभियान शुरू कर दिया है। डीएफओ एल के वासनिक ने ग्रामीणों को मुनादी कर खेतों में रात को न जाने की हिदायत दी है।सूत्रों की मानें तो रविवार की रात से टाइगर की उपस्थिति की सूचना मिली। किसानों के गन्ने के खेतों में पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग की तीन टीमें लगातार संभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं। राजेश यादव के खेत में टाइगर के निशान मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे ग्रामीण अत्यंत भयभीत हैं क्योंकि सिंचाई के लिए रात में बिजली मिलती है और उन्हें खेतों में जाना पड़ता है।विशेषज्ञों का कहना है कि नवम्बर-दिसम्बर के दौरान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से टाइगर का मूवमेंट सामान्य होता है। फिलहाल कोई जानवर टाइगर द्वारा घायल या मारा गया होने की सूचना नहीं है। अगर शिकार होता तो टाइगर वहीं ठहरता है, लेकिन छेत्र विस्तार के लिए आगे बढ़ता है।वन विभाग के डीएफओ एल के वासनिक ने कहा कि तीनों टीमें दिन-रात सर्च कर रही हैं। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि अभी भी टाइगर खेतों में मौजूद है और वनकर्मी पूरी ताकत से तलाश नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि ग्रामीण संतुष्ट नहीं तो नई टीमों से और भी बड़ी जांच की जाएगी।
Read Also: भैंसदेही जनपद पंचायत नीलामी विवादः बेरोजगार युवाओं का आर्थिक व मानसिक शोषण

