जनप्रतिनिधियों ने की मेले में शराब बिक्री की शिकायत
Betul News Today/मुलताई। गुरूवार मुलताई पहुंचे कमिश्नर एवं कलेक्टर के समक्ष जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर से मेले में शराब बिक्री की शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि बताओ कहां शराब बिक रही यदि जगह बताआगे तो मैं खुद पकडुंगा। तहसील कार्यालय में नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर एवं सभापति अजय यादव द्वारा कलेक्टर से लिखित शिकायत करते हुए कहा कि पवित्र नगरी में प्रतिबंध के बावजूद शराब की बिक्री की जा रही है जिसमें मेले में जमकर शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। पूरे मामले में नपाध्यक्ष ने कहा कि वे पूर्व में भी शिकायत कर चुकी है इसके बावजूद शराब बिक्री बंद नही हुई इस पर कलेक्टर सूर्यवंशी बोले एक बार मुझे जहां जहां शराब बिक रही है उसमें से कुछ जगह बता दो तो मैं बिना वाहन के जाकर शराब पकड़ लूंगा। इस संबन्ध में सभापति अजय यादव ने बताया कि अवैध शराब बिक्री से मेले में विवाद हो रहे हैं तथा शांति भंग हो सकती है इसलिए कलेक्टर से शराब की अवैध बिक्री बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है।
Betul Samachar: कमिश्नर के मुलताई पहुंचने पर शिकायतों का लगा अंबार

