Betul News Today/मुलताई। एक शिक्षक का विदाई समारोह उनके निस्वार्थ समर्पण मार्गदर्शन और विद्यालय के प्रति अमूल्य योगदान के लिए सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक भावुक अवसर होता है । इसी कड़ी में मंगलवार शासकीय माध्यमिक शाला सर्रई मे शिक्षक सुभाष सिंह ठाकुर के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक सुभाष सिंह ठाकुर के सम्मान समारोह में पीएम श्री स्कूल दुनावा के प्राचार्य केशोराव घाघरे सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, सिपावा संकुल के प्राचार्य बी. आर.कालभोर एवं सभी शिक्षक गण, सर्रई ग्राम के ग्रामीणों सहित स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्प माला, पुष्पगुच्छ और शाल देकर सुभाष सिंह ठाकुर को सम्मान स्वरूप विदाई दी। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं और उनके सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओं की आंखें नम हो गई।शिक्षक सुभाष सिंह ठाकुर ने माध्यमिक शाला सर्रई के सभी छात्र-छात्राओं को टिफिन बॉक्स उपहार दिया । सेवा निवृत्त हुए सुभाष सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं स्कूल से सेवानिवृत हुआ हूं लेकिन आगे भी गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देते रहूंगा तथा गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए जो भी जरूरत हो अपनी क्षमता के अनुसार देते रहूंगा। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी सुभाष सिंह ठाकुर के कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय पहलुओं को याद किया।
Read Also: दिल्ली के अधिवक्ता की न्याय चक्र साईकल यात्रा पहुंची मुलताई, हुआ भव्य स्वागत

