बुलडोजर मशीन ने तोड़ी मुख्य टंकी से नीचे आने वाली पाईप लाईन, सड़क से बह गया बड़ी मात्रा में पानी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS TODAY/मुलताई। पुराने बेरियर नाके पर स्थित नगर की मुख्य पानी की टंकी के पास हो रही मरम्मत के दौरान बुलडोजर मशीन ने टंकी से नीचे आने वाली पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे बड़ी मात्रा में पानी सड़क से बह गया। अचानक सड़क से बड़ी मात्रा में पानी बहते देख आसपास के लोगों ने पता लगाया तो देखा कि पेयजल टंकी से पानी बड़ी मात्रा में बह रहा है। पूरे मामले में नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर बहते हुए पानी को रोका। पेयजल टंकी के पास निवास करने वाले बबलू साहू ने बताया कि इस दौरान खासा पानी सड़क से बह गया जिसका वीडियो भी बड़ी संख्या में लोगों ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाला साहू ने बताया कि बुलडोजर मशीन चालक की लापरवाही से बड़ी मात्रा में पेयजल बह गया जबकि लोगों को दो से तीन दिन के अंतराल में जल प्रयाय किया जा रहा है। इस संबन्ध में उपयंत्री योगेश अनेराव से जब चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि बुलडोजर मशीन द्वारा मरम्मत का कार्य करने के दौरान गलती से मशीन का पंजा पेयजल टंकी से नीचे आने वाली पाईप लाईन से टकरा गया जिससे पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होने बताया कि नपा टीम द्वारा कुछ ही देर में पाईप लाईन की मरम्मत कर दी गई।

Read Also: श्री ताप्ती सूर्य महायज्ञ का समापन आज, प्रतिदिन हो रहा हवन

Leave a Comment