ग्रामीणों सहित किसान हो रहे परेशान, रोष व्याप्त
Betul News Today/मुलताई। ग्राम इटावा बोरदेही में डीपी जलने की शिकायत करने विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचे परेशान ग्रामीणों से लाईनमेन द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। लाईनमेन के द्वारा किए गए व्यवहार से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण राजेश सोनी, अशोक, रामदास, गोपाल, नितिन सोनी, समरेश सोनी, महेश, सतीष, प्रताप अनिल एवं निलेश साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 200 केवी ट्रांसफार्मर डीपी जलने से ग्रामीण परेशान है जिसकी शिकायत करने जब विद्युत कंपनी के कार्यालय गए तो लाईनमेन द्वारा डीपी सुधारने एवं संतोषप्रद जवाब देने की जगह ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यालय में 11 बजे तक कोई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद नही था जिसके बाद लाईनमेन ने कार्यालय पहुंचकर शिकायत सुनने की जगह ग्रामीणों से ही बहस कर अभद्र व्यवहार किया गया जिससे ग्रामीणों में रोष है। पूरे मामले में ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से लाईनमेन पर कार्रवाई की मांग की गई है।
Betul Samachar: खेड़ीकोर्ट हाईस्कूल को सीएम राइज स्कूल में परिवर्तित करने की मांग

