Betul News Today/मुलताई। नगर की मेघनाथ भजन मंडली मेला समिति द्वारा आगामी 4 मार्च को लगने वाले पारंपरिक फागुन मेले के लिए व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा की मांग पुलिस एवं प्रशासन से की गई है। प्रतिवर्ष होली पर्व के बाद धरेंडी पर्व पर मेघानाथ मोहल्ले में पारंपरिक फागुन मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में मेला समिति द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देते हुए नगर पालिका से सफाई एवं पेयजल व्यवस्था की मांग की गई है वहीं पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की मांग सदस्यों द्वारा की गई। इस संबन्ध में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मेले के लिए मासोद मार्ग पर बेरिकेट्स लगाकर भारी वाहनों को डायवर्ड किया जाएगा साथ ही पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना हो सके। उन्होने आमजन से पारंपरिक फागुन मेले की गरीमा बनाए रखने की भी अपील करते हुए कहा है कि किसी प्रकार का मेले में विवाद ना करें तथा अव्यवस्था होने पर पुलिस को सूचित करें। मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि मेले में पारंपरिक मेघनाथ का पूजन कर झूले का आयोजन किया जाता है जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।
Betul Samachar: ताप्ती वार्ड में संदिग्ध सामान फेंका, रात में नजर आते हैं अजनबी

