कार्यक्रमों के साथ समस्याओं पर चर्चा संगठन की मजबूती पर दिया जोर
Betul News Today/चिचोली। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन चिचोली द्वारा होली मिलन समारोह उत्साह और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पेंशनरों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं इस दौरान मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रमों के बीच पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
समारोह में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की घोषणा के अनुसार पेंशनरों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया जाना है, लेकिन लंबे समय से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की वृद्धि लंबित है। उन्होंने इसे शीघ्र लागू करने की मांग की।
कार्यक्रम में महंगाई के अनुपात में पेंशन बढ़ाने, इलाज की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पेंशन संबंधी कागजी प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए शासन-प्रशासन के समक्ष एकजुट होकर अपनी मांगें रखी जाएंगी।
Betul Ki Khabar: महतपुर पंखा में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग
होली मिलन के अवसर पर पुराने साथियों के बीच आत्मीय संवाद हुआ। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल त्योहार की खुशियां बांटते हैं, बल्कि पेंशनरों को एक साझा मंच भी प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी समस्याओं और अनुभवों को खुलकर साझा कर सकें।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पेंशनर एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल कड़वे, उपाध्यक्ष नारायण पाल, जिला सचिव एस.सी. हजारे, जिला पदाधिकारी के.सी. मालवीय, टी.एस. राजपूत, भारतीय स्टेट बैंक शाखा चिचोली के प्रबंधक सर्वेश वर्मा, चिचोली ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष मुरली कुमार आर्य, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव शिवशंकर दुबे, संरक्षक टी.आर. सोलंकी, चिरोंजीलाल गुजरे, कृष्णमूर्ति आर्य, सुनील आर्य, अनिल आर्य, उदेशा वरकड़े, महेश दत्त आर्य, पूरनलाल मालवी, बाबूराव घोडकी, हरिकिशन आर्य सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

