Betul News Today/मुलताई। ग्राम पंचायत देवरी के सम्मिलित गांव महिलावाड़ी गुरुवार नव वर्ष पर सामुदायिक भवन का लोकार्पण जिला पंचायत सदस्य कंचन महेंद्र कास्लेकर द्वारा किया गया। लोकार्पण अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू,महेंद्र कास्लेकर तथा महेश सरोदे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिप सदस्य कंचन कास्लेकर ने बताया कि महिलावाड़ी में लंबे समय से सामुदायिक भवन की ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन के निर्माण से अब ग्रामीणों के सामाजिक सहित अन्य आयोजन व्यवस्थित रूप से हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि बारिश में आयोजन को लेकर खुले में ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब बड़े आयोजन भी भवन में निर्विघ्न संपन्न हो सकेंगे।
Read Also: 45 वर्षों से चली आ रही सेवा परंपरा, नववर्ष पर प्याऊ का शुभारंभ

