प्रधान मंत्री सड़क के अधिकारियों पर रसूखदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप
Betul News Today/मुलताई। टोपी ढाना पहुंच मार्ग को परिवर्तित करने से नाराज ग्रामीणों ने केंद्रिय राज्य मंत्री व सांसद डी डी ऊईके के निवास पर पहुंचकर नाराजगी जताई । प्रभात पट्टन विकास खंड की बोरपेंड पंचायत के टोपीढाना गांव के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि प्रधानमत्री ग्रामीण सड़क प्राधिकरण विभाग के अधिकारी बोरपेंड निवासी कुछ लोगों को लाभ पहुचाने के लिये टोपी ढाना मुख्य मार्ग को परिवर्तित कर बोरपेंड से हिरडी की ओर जाने वाले मार्ग को बनाना चाह रहे हैं । पूर्व में बोरपेंड से माडु नदी घोघरा से टोपी ढाना मार्ग निर्माण का सर्वे विभाग के अधिकारीयो ने किया था और टोपी ढाना के ग्रामीण भी इसी मार्ग से पक्की सड़क बनाना चाह रहे हैं । ग्रामीण सुनिल भलावी ने बताया की कुछ दिन बाद नदी किनारे हिरडी रास्ते का दूसरी बार सर्वे बोरपेंड के कुछ लोगों के खेत जाने की सुविधा से किया। यहां से दूसरी बार सर्वे कराया लेकिन टोपी ढाना जाने का मार्ग माडु नदी घोघरा से है मार्ग का निर्माण भी यही से होना चाहिए ।
Read Also: दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ
महिलाओं ने भी मंत्री से न्याय दिलाने की मांग की
ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री एवं सांसद से कहा कि हम पढ़े लिखे नहीं होने से लोग गुमराह कर रहे हैं। टोपी ढाना जाने वाले मार्ग पर पुल और पक्की सड़क निर्माण की मांग बहुत सालों से कर रहे हैं । अब पुल और पक्की सड़क का निर्माण हो रहा लेकिन बोरपेंड के बाहुबली लोग हमारे मार्ग को उनकी सुविधा के अनुसार परिवर्तित कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या सुनकर सांसद ने समाधान का आश्वासन दिया।

