Betul News Today: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वायगांव में ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News Today/मुलताई। प्रभातपट्टन के सेक्टर मासोद में ग्राम वायगांव स्थित राम मंदिर परिसर में जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक पूरे मध्यप्रदेश में संचालित किया जा रहा है। नवांकुर संस्था सेवा अनुग्रह ग्राम विकास समिति वायगांव द्वारा राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से स्थापित इस जल मंदिर का विधिवत पूजन कर शुभारंभ जनपद सदस्य जयश्री पाटनकर, विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे एवं मेंटर प्रियंका ठाकरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों को जल स्रोतों के संरक्षण, सफाई एवं उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आदर्श ग्राम के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में नवांकुर नर्सरी का अवलोकन किया गया। इस दौरान मेंटर माधोराव कापसे, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष पंढरीनाथ पाटनकर, सचिव भोजराज पाटनकर, सीएम इंटर्न दीपांशु हारोड़े, एमएसडब्ल्यू छात्रा सरिता धोटे, आशीष धोटे, अजय निराटकर, बीएसडब्ल्यू छात्रा निकिता राउत, पल्लवी महाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Betul Ki Taja Khabar: नौ दिवसीय साधना हेतु गायत्री परिवार का जत्था शांतिकुंज हरिद्वार रवाना

Leave a Comment