बैतूल-इंदौर हाईवे पर श्मशान घाट के पास कार और डंपर की जोरदार टक्कर में मां-बेटे की मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Road Accident/चिचोली:- बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात कन्नौद के शमशान घाट के पास एक भीषण सडक हादसा हो गया। यहां एक कार और डंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं परिवार के मुखिया गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग बैतूल जिले के चिचोली तहसील के चिरापाटला गांव के रहने वाले थे। यह लोग इंदौर से अपने गांव चिरापाटला वापस लौट रहे थे। इसी बीच कन्नौद में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी बाई आर्य पति प्रमोद आर्यऔर उनके बेटे चेतन आर्य के रूप में हुई है। वहीं कार चला रहे प्रमोद आर्य की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
हादसे की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। उन लोगों ने फौरन कार के दरवाजे काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि वे तुरंत घटना स्थल की ओर दौड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Betul Crime News: पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

दोनो दोनों मृत्यु को का अंतिम संस्कार चिरापाटला गाँव मे किया गया मां बेटे की मौत के बाद पूरे गाँव मे शोक व्याप्त है बेटी इंदौर में पढाई करती है परिजन कर से उसे इंदौर छोड़ने गए थे वापस के समय हादसा हुआ है l

Leave a Comment