Betul Road Accident/मुलताई। नागपुर-बैतूल हाईवे पर मल्हारा पंखा के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक यात्री को आंशिक चोट आई है। बताया जा रहा है कि बाबा बस क्रमांक एमपी 13 जेडके 0787 नागपुर से इंदौर जा रही थी। बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा सामने का कांच फूट गया। बस में सवार 8 यात्रियों में से नागपुर निवासी संजय गुवाड़ को हाथ में चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। उपचार के बाद सभी यात्री सुरक्षित थे।थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बस और ट्रक को सड़क किनारे हटवाया। यातायात सुचारू कर दिया गया। यात्री दूसरी बस से इंदौर के लिए रवाना हो गए।
Betul Samachar: जंपर पर टाइट करने समय करंट से झुलसा विद्युत कर्मचारी

