ब्रम्हाकुमारीज द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन
Betul Samachar / मुलताई :- महाशिवरात्री के पावन पर्व पर ब्रम्हाकुमारीज द्वारा शिवधाम झिरी में अध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी को शिवधाम पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और सराहा। ब्रम्हाकुमारी बीके स्वाति ने बताया कि शिव मंदिर झिरी में अध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया जिसे भगवान के दर्शन करने गए लोगों ने देखा एवं आत्मसात किया। उन्होने बताया कि शिव भक्तों ने महाशिवरात्री पर्व पर शिव परमात्मा का सत्य परिचय प्राप्त किया। उन्होने बताया कि ब्रम्हाकुमारीज द्वारा विभिन्न स्थलों पर अध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकें। उन्होने बताया कि इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने भी प्रदर्शनी में शामिल होकर आयोजन की प्रशंसा की।