खेत, खलियान एवं लान में जाकर मनाई पंचमी
Betul Samachar/मुलताई (सलमान शाह) :– नगर में रंग पंचमी पर युवाओं ने जमकर रंग गुलाल खेला और एक दूसरे को रंग से सराबोर कर दिया। सुबह से ही नगर की दुकानें बंद रही तथा लोग रंग गुलाल खेलने घर से निकल पड़े। इस दौरान लोग एक दूसरे के घर पहुंचे जहां युवाओं ने बुर्जुगों का रंग पंचमी पर आशिर्वाद लिया तथा गुलाल लगाया। नगर में चौक चौराहों पर इस दौरान युवाओं की रंग से सराबोर टोलियां नजर आई तथा रंग पंचमी को लेकर बच्चों एवं युवाओं में भारी उत्साह दिखा। रंग पंचमी के एक दिन पूर्व से ही रंग गुलाल खेलना प्रारंभ हो गया था। मंगलवार शाम से लोग रंगे हुए नजर आने लगे थे तथा बुधवार सुबह से ही रंग पंचमी प्रारंभ हो गई जिसमें लोगों ने जमकर रंग गुलाल खेलकर होली की शुभकामनाएं दी। नगर में विभिन्न समाजों के द्वारा अलग अलग स्थानों पर जाकर आपस में होली खेली गई जिसमें महिलाएं भी शामिल रही। दोपहर तक जमकर रंग खेला गया जिसके बाद बाजार में दुकानें खुलने लगी। शाम तक पूरा बाजार खुल गया लेकिन ग्रामीण अंचलों से लोग नहीं आने के कारण बाजार सूना रहा।
Read Also:- Betul Samachar: नगर में जलावर्धन योजना के पिने पानी मे आ रही कड़वाहट की समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन

