“”जल गंगा संवर्धन अभियान को बनाना है जन-जन का अभियान – कैलाश आजाद””
Betul Samachar/आठनेर :- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वाधान में नगर के ताप्तीझिरा भुजलिया घाट पर स्वच्छता तथा गहरीकरण कर जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ आज 30 मार्च को किया गया है जो 30 जून तक चलने वाला है।जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का यह महाअभियान पूरे प्रदेश में चलने वाला है जिसके अंतर्गत नदी,कुए,तालाब,बावड़ी तथा अन्य जल स्रोतों का संरक्षण,गहरीकरण एवं पुनर्जीवन जनभागीदारी से किया जाएगा।आठनेर विकासखंड के भी पांचो सेक्टर के अंतर्गत आने वाले चयनित ग्रामों में भी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधि आयोजित की जाएगी।इसी कड़ी में आज ताप्तीझिरा भुजलिया घाट में श्रमदान कर स्वच्छता एवं गहरीकरण का कार्य किया गया है।
BETUL NEWS: भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार का ग्राम कोथलकुण्ड में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कैलाश आजाद ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान को जन-जन का अभियान बनाना है।जल अनमोल है, इसकी कीमत हम सभी जानते हैं, लेकिन इसके संरक्षण की कोशिश नहीं करते।जन जागरूकता के माध्यम से व्यापक स्तर पर जन संरक्षण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।संस्था द्वारा सेक्टर के सभी गांव में जल संवर्धन के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम आठनेर की कक्षा में जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवांकुर संस्था सावंगी के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े,जागृति ग्राम विकास समिति बरखेड़ के अध्यक्ष देवीदास गावंडे,परामर्शदाता सतीश ठाकरे,आशुतोष सिंह चौहान,दिनेश साकरे,रूपाली पांसे सूरज कनाथे कुलदीप आजाद देवेश गायकवाड़ लकी साहू सुनील चढ़ोकार विशाल लोखंडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।