प्रेम एवं मर्यादा एवं त्याग का आदर्श है श्रीराम, युगों युगों तक सुनाई जाएगी उनकी गाथा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

हेटीखापा में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में उमड़ रहे श्रद्धालु

मुलताई (सलमान शाह):- प्रेम एवं त्याग एवं मर्यादा का आदर्श भगवान श्रीराम हैं जिनके कर्मों ने उनको मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया है। उनकी गाथा युगों युगों तक सुनाई जाएगी तथा आमजन इससे प्रेरणा लेते रहेंगे। भगवान राम के विषय में पंडित अशोक शर्मा ने यह प्रवचन हेटीखापा में विगत 30 मार्च से चल रही श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान दिए। उन्होंने बताया कि श्रीराम बनना आसान नही हैं क्योंकि राम के जीवन को विस्तार से देखेंगे तो उन्होंने हर पग पर कांटों की चुभन सही है इसके बावजूद वे अडिग होकर चलते रहे। यही कारण है कि राम आज भी प्रासंगिक हैं तथा जन जन के मुख पर हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम सनातन का गौरव हैं जिनकी गाथा हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। ग्राम हेटीखापा में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक संगीतमय श्रीराम ज्ञान कथा यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है l

Betul News Today: नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत

जिसमें प्रतिदिन भगवान श्रीराम की कथा का वाचन पंडित अशोक शर्मा के द्वारा किया जा रहा है। कथा के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से रामकथा का आयोजन किया गया जिससे पूरे गांव का माहौल धर्ममय हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह संस्कृत पाठ परायण 8 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा है। जिसके बाद संगीतमय प्रवचन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक तथा रात 8 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा है। आगामी 5 अप्रैल को भंडारा प्रसादी के साथ राम कथा का समापन किया जाएगा।

Leave a Comment