Betul Samachar- बच्चों को दिए जाएंगे निःशुल्क संस्कार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

गांधी वार्ड में संस्कार केन्द्र का शुभारंभ

Betul Samachar / मुलताई। सेवा भारती संस्था द्वारा पूरे भारत में 1 लाख 32 हजार संस्कार केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। इसी के तहत रामनवमी पर्व पर नगर के गांधी वार्ड में सेवा भारती द्वारा संस्कार केन्द्र प्रारंभ किया गया है। संस्कार केन्द्र में छोटे बच्चों को हिंदू संस्कृति और दैनिक जीवन में उपयोगी धर्म संस्कार की शिक्षा प्रतिदिन दी जाएगी। सेवा भारती द्वारा निःशुल्क चलाए जा रहे संस्कार केन्द्र में बच्चों को संस्कारवान बनाया जाएगा ताकि बच्चे गलत संगत में नही पड़ें और संस्कारों के साथ जीवन जी सके। इस अवसर पर सेवाभारती संस्था बैतूल के सदस्य रमन भाई, डा. जीए बारस्कर, सेवाभारती से अविनाश तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, जिला प्रचारक अभिजीत मिश्रा, नमन अग्रवाल, सुनील बिहारे, रोहित, राजेन्द्र सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Betul Ki Khabar- ग्रीष्मकाल में तेजी से हो रहा सूर्यनारायण सरोवर का कार्य

Leave a Comment