Betul Samachar/मुलताई (सलमान शाह) :- नरवाई में आग लगाने पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी कुछ लोग नरवाई जला रहे हैं। जिससे आसपास के किसानों के खेतों में आग पहुंचकर नुकसान पहुंचा रही है। पुलिस ने नरवाई जलाने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया एसपी और एएसपी द्वारा खेतों में नरवाई जलाने से संभावित जन धन हानि को दृष्टिगत रखते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एसडीओपी के मार्गदर्शन में नरवाई जलाने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई डेहरिया ने बताया चंदोराखुर्द निवासी उर्मिला खपरिये ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया 10 अप्रैल को दोपहर में खेत के पास स्थित आनंदराव कवड़े ने नरवाई में आग लगाई थी।
भारत विकास परिषद् ने किया रेलवे स्टेशन पर प्याऊ का शुभारंभ
आग फैलते हुए उसके खेत में पहुंच गई। जिससे खेत में बना मकान, एक मवेशी, पांच ट्राली भूसा, दो मोटर पंप, 20 पाइप, आठ सौ फीट केबल. सहित अन्य सामग्री जल गई। शिकायत पर अनांनदराव के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं नगर के शास्त्री वार्ड निवासी गणेश बारंगे की रिपोर्ट पर गगन के खिलाफ केस दर्ज किया है। गणेश ने बताया उसने गगन का खेत ठेके पर लिया । 15 दिन पहले गेहूं की कटाई की थी। सिंचाई के लिए खेत में प्लास्टिक के पाइप बिछा हुआ था। गगन ने नरवाई में आग लगा दी। जिससे ढाई सौ फीट पाइप जल गया। पुलिस ने गगन के खिलाफ धारा 223, 324(5) भारतीय न्याय संहिता के तहतकेस दर्ज किया है।