“”बाबासाहेब के योगदान का सिर्फ भारतीय समाज ही नहीं अपितु विश्व भी रहेगा ऋणी – कैलाश आजाद””
“”डॉ भीमराव अंबेडकर व्याख्यान माला कार्यक्रम का किया आयोजन””
Betul Samachar/आठनेर :- बाबा भीमराव अंबेडकर एक महान सामाजिक सुधारक,राजनेता और विद्वान थे।जिन्होंने भारतीय समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था।पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था।अंबेडकर जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट्रल प्रोविंसेज के एक स्कूल में प्राप्त की।उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और उनके उत्थान के लिए काम किया।उन्होंने हिंदू कोड बिल का समर्थन किया, जिसका उद्देश्य हिंदू कानूनों में सुधार करना था।अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान के मसौदे की समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।वह भारत के पहले कानून मंत्री बने और बाद में उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया।उक्त विचार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित व्याख्यान माला कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं बुद्धिस्ट सोसाइटी आठनेर के संयोजक मारोतीराव तायडे ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा की डॉ अंबेडकर ने हमें सम्मान के साथ सर ऊंचा करके जीना सिखाया।लीड नवांकुर संस्था अध्यक्ष कैलाश आजाद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय समाज को सामाजिक और आर्थिक समानता की दिशा में अग्रसर करने के लिए अपने पूरे जीवन को समर्पित किया।उनके महान योगदान का न केवल भारतीय समाज को बल्कि पूरे विश्व ऋणी रहेगा।
Betul Samachar: SDM आफिस का रिश्वतखोर बाबू कापसे हुआ निलंबित
उनकी जीवनी हमें उनके कार्य और उनके संघर्ष की याद दिलाती है।जिससे हम उनके उपकारों को समझ सकते हैं और उनके संदेशों को आगे फैला सकते हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान,नवांकुर संस्था युवा आस्था सेवा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन राने,नवांकुर संस्था सावंगी के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े,जागृति सेवा समिति बरखेड के अध्यक्ष देवीदास गावंडे,नवांकुर संस्था बोरपानी के अध्यक्ष राजू सलाम परामर्शदाता सतीश ठाकरे रूपाली पांसे दिनेश साकरे,आशुतोष सिंह चौहान प्रस्फुटन समितियो से सुभाष सिलधरे,कृष्णा सराटकर, धर्मेंद्र पाटणकर सहित बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंह चौहान एवं आभार प्रदर्शन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आठनेर के विकासखंड समन्वयक मधु चौहान द्वारा किया।