Betul Samachar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में फास्ट फूड, जंक फूड एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों में जनजागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी शैलेन्द्र बडोनिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मीना कुमरे द्वारा भैंसदेही स्थित महकावती फूड हब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आदर्श चायनीज सेंटर, बोम्बे चौपाटी, सांवरिया भेल सेंटर, च्वाइस सेंटर, बम्चक मसाला डोसा, मीलट चाइनीज, भैरूनाथ चाट सेंटर से मंचूरियन, नूडल्स, फ्रायडराइस, लस्सी, भेल, चाट, गुपचुप पानी, बादाम शेक, कुल्फी सहित अन्य खाद्य पदार्थो के नमूने लिये। निरीक्षण के साथ विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा से जुडे दिशा-निर्देश दिये गये। जिसमें हैंड ग्लब्स, एप्रिन, हेडकवर पहनने, दुकान में स्वच्छ पेयजल, साफ बर्तन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। डिस्प्ले बोर्ड, रेट लिस्ट आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई। अधिकारी ने बताया कि खाद्य पदार्थो के नमूने प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेगे। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाही होगी।
BETUL NEWS: लोक सेवा केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर कर रहे अपने कार्यों में अनियमितताएं