Betul Samachar: कार और बोलेरो में टक्कर सात लोग घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई (सलमान शाह) :- नेशनल हाईवे पर रविवार शाम करीब 7 बजे बोलेरो और रॉन्ग साइड से आ रही कार में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के हैं, जो जुन्नारदेव से गुड़गांव शादी में जा रहे थे। हादसा महाकाल ढाबे के सामने हुआ। घायलों में कीर्ति उईके (16), सानिया इरपाचे (13), पूर्णिमा परतेटी (13), शांति बाई (50), शर्मीला बाई (50), बैसाकु परतेती (55) व एक अन्य शामिल हैं। सभी घायल जुन्नारदेव के हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मुलताई के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही से हादसा होना सामने आया है। स्थानीय नागरिक बंटी पवार और राकेश चौधरी ने महाकाल ढाबे के पास सिग्नल लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Betul Ki Khabar- दूसरे दिन भी मुख्य मार्ग रहा बंद, बसस्टेंड से बैतूल की ओर जाने वाले वाहन चालक हुए परेशान

Leave a Comment