Betul Samachar: नलजल योजना बनी दिखावा, पानी भी मिल रहा गंदा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                  ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

Betul Samachar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही झल्लार पंचायत में नलजल योजना का कार्य अधूरा है। ठेकेदार की इस लापरवाही के कारण ग्रामीण परेशान हैं। हालात यह है कि ठेकेदार ने जैसे-तैसे काम करके घरों में नल कनेक्शन लगा दिए, लेकिन उसमें गंदा पानी आ रहा है।

गंदे पानी की सप्लाई

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने नाली में ही पाइप लाइन बिछा दी और नल कनेक्शन कर दिए। अब नाली के पानी के रिसाव से घरों में गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। इसके अलावा ठेकेदार ने नल कनेक्शन के लिए ज्वाइंट भी अच्छे से नहीं मिलाए हैं।

Read Also:- भैंसदेही में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की कार्यशाला

सड़क और नाली की तोड़फोड़

नलजल योजना के ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए पंचायत की सड़कों को खोदकर छलनी कर दिया। नालियां भी जगह-जगह से तोड़ दीं, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। कई बार ठेकेदार को सड़क और नाली की मरम्मत करने के लिए भी कहा गया, किन्तु आज करते हैं, कल करते हैं, कहकर समय बर्बाद कर रहा है।

अधिकारियों की उदासीनता

ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच मनीष नररे ने बताया कि गांव की हर सड़क और नाली ठेकेदार ने तोड़ दी है। सुधार करने के लिए कहने पर योजना के रिवाइस की बात कही जा रही है।

पीएचई विभाग का जवाब

पीएचई विभाग के इंजीनियर एनडी तांडिलकर ने बताया कि फिलहाल मैं छुट्टी पर हूं। छुट्टी से लौटने के बाद ठेकेदार को सड़क-नाली निर्माण और कनेक्शनों का व्यवस्थित करने के लिए कहूंगा।

Leave a Comment