Betul Samachar: पवित्र नगरी में धूमधाम से निकली महाकाल की सवारी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                       श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार होगा आयोजन, पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

Betul Samachar/मुलताई। पवित्र नगरी में इस वर्ष श्रावण सोमवार से महाकाल की नगरी उज्जैन की तर्ज पर महाकाल की सवारी निकाली जा रही है। सोमवार ताप्ती तट स्थित सत्यनारायण मंदिर से महाकाल की सवारी धूमधाम से निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली महाकाल की सवारी ने प्रदक्षिणा मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त एवं श्रद्धालु महाकाल की सवारी में शामिल हुए। सत्यनारायण मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा तथा राहुल शर्मा ने बताया कि पवित्र नगरी मुलताई में पहली बार महाकाल की सवारी उज्जैन की तर्ज पर निकाली जा रही है। सवारी श्रावण मास के सभी सोमवार को निकाली जाएगी। इसके साथ ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रूद्राभिषेक, शिव पूजन तथा दिव्य भस्मारती एवं महाआरती भी की जाएगी। उन्होने बताया कि पवित्र नगरी में पूरे वर्ष धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठान चलते रहते हैं जिसमें श्रावण मास को विशेष महत्व है क्योंकि पूरे मास ही धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं। इसी तारतम्य में नगर में पहली बार महाकाल की सवारी सहित अन्य अनुष्ठान प्रारंभ किए जा रहे हैं जिसमें नगर के शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं का सहयोग मिल रहा है। सत्यनारायण मंदिर से निकली महाकाल की सवारी प्रदक्षिणा मार्ग से होकर गुजरी जहां भक्तों द्वारा भगवान शिव के जयकारे लगाए गए। प्रदक्षिणा मार्ग होते हुए सवारी वापस सत्यनारायण मंदिर पहुंची जहां पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रूद्राभिषेक, शिवपूजन, दिव्य भस्म आरती एवं महाआरती अनुष्ठान संपन्न होंगे।

सूर्योदय के पूर्व से मंदिरों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे

Leave a Comment