“”हरियाली यात्रा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित भविष्य देने की दिशा में एक मजबूत कदम – मारोती वाडेकर””
“”मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद आठनेर ने किया नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का भव्य आयोजन””
Betul Samachar/आठनेर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ आज हरियाली अमावस्या से पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में संबद्ध लीड नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा सेक्टर के ग्राम धामोरी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पौधों के पूजन अर्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के उपसरपंच मारुति वाडेकर द्वारा की गई।कार्यक्रम की रूपरेखा विकासखंड समन्वयक आठनेर मधु चौहान द्वारा प्रस्तुत की गई। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से “नवांकुर सखी हरियाली यात्रा” का आयोजन पूरे प्रदेश में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष(राज्य मंत्री)पर्यावरणविद मोहन नागर के प्रभावी मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत नवांकुर सखियां 11 बीज रोपित एवं अंकुरित पौधेरोपित थैलियों के माध्यम से अपने घर की बगिया में पौधे विकसित करेंगी।मप्र जन अभियान परिषद की इस नवाचारी पहल से प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में 5500 पौधे तैयार होंगे।अभियान के तहत प्रदेश में 1 लाख 56 हजार 500 नवांकुर सखियों द्वारा 17 लाख 21 हजार 500 पौधे तैयार किए जाएंगे।नवांकुर सखी कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल है। जागरूकता और संकल्प से सजी यह हरियाली यात्रा न केवल एक सामाजिक पहल है, बल्कि धरती मां के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की परिचायक भी है।कार्यक्रम के अध्यक्ष मारुति वाडेकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हरियाली यात्रा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित भविष्य देने की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध होगी।मंचीय कार्यक्रम के पश्चात हरियाली यात्रा का शुभारंभ ग्राम के दुर्गा मंदिर से नवांकुर साखीयो द्वारा हाथों में पौधे, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्लोगन पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ और हरियाली है तो खुशहाली है के नारों के साथ किया गया।
हरियाली यात्रा का समापन अन्नपूर्णा मंदिर में किया गया।जहां नवांकुर सखियों को बिल्व पत्र के बीज तथा अंकुरित पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आठनेर नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, ग्राम पंचायत के उपसरपंच मारुति वाडेकर, पंच प्रकाश बन्नाइत, पंच कमल बन्नाइत,पंच माधवराव सातपुते, वरिष्ठ केशवराव सातपुते, जगदीश शनिसरे, महिला ग्राम समूह अध्यक्ष श्रीमती रंजना सातपुते, छाया शनिसरे, नवांकुर बरखेड अध्यक्ष देवीदास गावंडे, सावंगी नवांकुर अध्यक्ष दिनेश माकोड़े, परामर्शदाता दिनेश साकरे, आशुतोष सिंह चौहान व बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाये व सी एम सी एल डी पी छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार लीड नवांकुर संस्था अध्यक्ष कैलाश आजाद द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण एवं पौधों के पालन एवं संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

