Betul Samachar: जंपर पर टाइट करने समय करंट से झुलसा विद्युत कर्मचारी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। प्रभात पट्टन विकासखंड के ग्राम आष्टा में स्थित विद्युत वितरण कंपनी सब स्टेशन पर जंपर टाइट करने के दौरान विद्युत कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया। घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेश पिता उत्तमराव गावंडे 27 वर्ष निवासी हिवरखेड़ बुधवार दोपहर सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में लगे जंपर को सुधार रहा था इसी दौरान करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। इस पर तत्काल वहां खड़े दूसरे कर्मचारी रूपेश पावड़े ने घायल लोकेश को सीपीआर देकर अन्य कर्मचारियों को सूचना दी तथा उन्हे मुलताई अस्पताल लाया गया। करंट से झुलसे कर्मचारी का प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डाक्टर गजेन्द्र मीणा के अनुसार कर्मचारी का हाथ पैर एवं छाती झुलस गई है। इधर बताया जा रहा है कि सुधारते समय अचानक जंपर में करंट आने से हादसा हुआ।

भाजपा सरकार द्वारा वोट चोरी के खिलाफ सड़क पर उतारेगी कांग्रेस – जीतू पटवारी

Leave a Comment